You are currently viewing भांग के आश्चर्यचकित करने वाले फायदे | Benefits of Hemp Seeds in Hindi

भांग के आश्चर्यचकित करने वाले फायदे | Benefits of Hemp Seeds in Hindi

  • Post author:
  • Post last modified:23/12/2022
  • Post category:Health
  • Reading time:2 mins read

भांग के आश्चर्यचकित करने वाले फायदे | Benefits of Hemp Seeds in Hindi. हम इस लेख से आपको भांग के बीजो के कई फायदो के बारे में बताएंगे। भांग के बीज क्या है? ( what is Hemp Seeds in Hindi)

ऐसे कई बीजों के बारे में हम जानते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन आपने कभी सुना नहीं होगा कि भांग के बीज भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं भांग एक नशीला पदार्थ होता है। लेकिन हम यह नहीं जानते कि भांग के बीजो का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जा सकता है।

भांग के बीजों व उसके तेल का प्रयोग नींद से जुड़ी समस्याएं, शरीर से संबंधित बीमारियो, स्वास्थ्य के लिए किया जा सकता है। यदि भांग की बीजो का प्रयोग सही मात्रा में किया जाए तो यह काफ़ी लाभदायक साबित होंगे। हम इस लेख से आपको भांग के बीजो के कई फायदो के बारे में बताएंगे।

Read More: Mangosteen Benefits in Hindi

भांग के बीज क्या है? (Hemp Seeds in Hindi)

भांग के बीज भांग के पौधे से आते हैं। Hemp Seeds से भांग का तेल भी तैयार किया जाता है। भांग के बीज का रंग हल्का भूरा होता है और यह आकार में दिखने में गोलाकार होते हैं। यह बीज स्वाद में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और स्वाद में एकदम अखरोट की तरह होते हैं।

Hemp Seeds में कई पोषक तत्व व खनिज पदार्थ भी होते हैं। इसमें फैटी एसिड्स, विटामिन ई, प्रोटीन आदि पोषक तत्व होते हैं। पोषक तत्व के साथ साथ आयरन, सल्फर, फॉस्फोरस आदि खनिज पदार्थ भी होते हैं।  भांग के बीजों से निकलने वाला तेल स्वास्थ्य के यह लाभदायक होता है। भांग के बीज का तेल गहरे या हल्के हरे रंग का होता है।

भांग के बीज के फायदे (Benefits of Hemp Seeds)

Hemp Seeds के कई फायदे हैं। हम भांग के बीज के 6 प्रमुख फायदो के बारे में चर्चा करेंगे:–

हृदय के लिए लाभदायक

भांग के बीज हृदय के लिए सेहतमंद होते हैं। भांग के बीजों में अमीनो एसिड आर्जिनिन होता है जो नाइकट्रिक ऑक्साइड बनाता है। यह ब्लड प्रेशर कम करता है और हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है। जीवन शैली में भी बदलाव आता है।

पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद

भांग के बीज पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। भांग के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में मदद करते हैं। कब्ज की समस्या का भी समाधान करते हैं। इसमें कैनबिनोइड्स कंपाउंड पाया जाता है जो पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्याओं का समाधान करने में सहायक होता है। लेकिन पेट संबंधी समस्याओं के लिए बीज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

एंटी इंफ्लेमेटरी

भांग के बीज गुण यह भी है कि यह एंटी इन्फ्लेमेटरी भी होते हैं। इनमें कैनबिनोइड्स पाया जाता है जो एंटी इन्फ्लेमेटरी होते हैं। एंटी इन्फ्लेमेटरी होने की वजह से हम भांग के बीजों का प्रयोग सूजन व सूजन से होने वाली बीमारी कैंसर के उपचार के लिए भी कर सकते हैं। यह शरीर की सूजन को रोक सकता है लेकिन इसका प्रयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

कैंसर में फायेदमंद

भांग के बीज कैंसर से बचने के लिए भी फायदेमंद होते हैं। जैसा कि बताया भांग के बीज या तेल में कैनबिनोइड होता है। इसके बीज में एंटी कैंसर गुण होता है जो कैंसर को कम करने या रोकने में मदद करता है। ट्यूमर और अल्सर से बचने के लिए भी यह बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इनका सेवन सही मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए।

त्वचा के लिए लाभदायक

भांग के बीज हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं। प्रदूषण बढ़ने के कारण हमारी त्वचा आजकल रूखी व बेकार हो जाती है। भांग के बीजों के प्रयोग से हमारी त्वचा चमकदार सुंदर हो जाती है। यह हमें स्किन कैंसर के खतरे से भी बचाता है। त्वचा के रूखे पन, खुजली आदि समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। सूर्य की किरणे हानिकारक होती है। भांग के बीज इन किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाते है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

 भांग के बीज मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने के लिए फायदेमंद होते हैं। यह मस्तिष्क को तेज करने में मदद करते हैं। फैटी एसिड पार्किंसंस और अल्‍जाइमर जैसी बीमारियां दिमाग को कमजोर बना देती है। भांग के बीज इन रोगों से लड़ने की भी क्षमता रखते हैं और दिमाग को तेज बनाने में भी सहायता करते हैं। कमजोर याददाश्त को तेज करने के लिए भी इनका प्रयोग किया जा सकता है।

भांग के बीज के लिए काफी फायदेमंद है। यह स्वास्थ्य के सुधार में मदद करते हैं लेकिन हमें इनका प्रयोग डॉक्टर  की सलाह से करना चाहिए और सही मात्रा में करना चाहिए।

Read also: ओमिक्रोन के संक्रमण से बचना है तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स

Leave a Reply