2022 में रिलीज की गई सभी हिंदी फिल्मों की सूची | 2022 released All Hindi Movie List

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के संकट के कारण बहुत सारी फिल्में जो 2021 को रिलीज होने वाली थी अब वह साल 2022 को रिलीज होगी। उम्मीद और चुनौतियों के बीच साल 2022 में कई बड़े बजट की और बड़े कलाकार की फिल्में रिलीज होगी।इन फिल्मों में रोमांस और एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर और राजनीति के अलावा ओर भी जोन की कहानियाँ होगी।

यहां हम वर्ष 2022 में आने वाली कई नई फिल्मों से जुड़ी सारी जानकारी  देंगे जैसे कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है और किस जगह(ओटीटी प्लेटफॉर्म, सिनेमाघर) रिलीज होने वाली है।

वर्ष 2022 में रिलीज होने वाली फिल्में

जनवरी माह 2022 में आने वाली फिल्में

  1.  RRR (आरआरआर): 7 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।एसएस राजामौली इस फिल्म के डायरेक्टर है।इस फिल्म के कास्ट जूनियर एनआरटी, राम चरण, आलिया भट्ट,अजय देवगन है।यह फिल्म DVV Entertainments के बैनर के अंतर्गत बनेगी।यह फिल्म दो दोस्तो (अल्लूरी सीताराम और कोमाराम भीम )और उनकी दोस्ती पर आधारित है।यह दोनो भारतीय क्रांतिकारी थे। पहली बार एनआरटी और राम चरण हिंदी सिनेमा में इस फिल्म के द्वारा काम करेंगे।
  2. राधे श्याम(Radhe Shyam): 14 जनवरी 2022को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर राधा कृष्णा है।कुमारप्रभास, पूजा हेगड़े,और भाग्यश्री,इस फिल्म के कास्टिंग मे हैं। यह फिल्म T-Series और UV Creations के अंतर्गत बनेगी।यह एक रोमांटिक फिल्म है।
  3. पृथ्वीराज( Prithviraj): 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी है।इस फिल्म की मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार,संजय दत्त,मानुषी चिल्लर, सोनू सूद और आशुतोष राणा है।यह फिल्म Yash Raj बैनर के अंतर्गत बनेगी।यह एक ऐतिहासिक फिल्म है।यह फिल्म महान क्षत्रिय पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है।
  4. अटैक(Attack): 26 जनवरी 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्य राज आनंद है जो बिल्कुल ही नये डायरेक्टर है।इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन और राकुल प्रीत को कास्ट किया गया है।यह फिल्म JA Entertainment और Pen India Limited  बैनर के अंतर्गत बनेगी।यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।माना जा रहा है यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।
  5. द कश्मीर फाइल्स(The Kashmir Files): 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती, ,पल्लवी जोशी, अनुपम खेर,चिन्मय मंडलेकर, दर्शन कुमार देखने को मिलेगे। यह फिल्म Abhishek Agarwal Arts और Zee Studios के अंदर बनेगी।

फरवरी माह 2022 में आने वाली फिल्में

  1. बधाई दो(Badhaai Do): 04 फरवरी 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी। हर्षवर्धन कुलकर्णी इस फिल्म के डायरेक्टर है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर है।यह फिल्म Junglee Pictures बैनर के अंतर्गत बनी है।यह एक कॉमेडी फिल्म है।
  2. बिफोर यू डाई(Before You Die): 04 फरवरी 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर सुवेंदु राज घोष है।इस फिल्म के कलाकारों के नाम पुनीत राज शर्मा, जरीना वहाब,काव्या कश्यप, मुकेश ऋषि,मुश्ताक खान और प्रदीप चोपड़ा है।यह फिल्म Ilead Films के बैनर में बनी है।
  3. मेजर(Major): 11 फरवरी 2022 को यह फिल्म रिलीज हीगी।साक्षी किरण टिक्का इस फिल्म की यंग डायरेक्टर है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में अदिवि शेष,  सई मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला,प्रकाश राज,मुरली शर्मा और रेवती है।यह फिल्म Sony Pictures, A+S Movies और G. Mahesh Babu Entertainment के साथ बनी है।
  4. गंगूबाई काठियाबाड़ी(Gangubai Kathiyawadi): 18 फरवरी 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी। यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। संजय लीला भंसाली इस फिल्म के डायरेक्टर है। इस फिल्म की प्रमुख भूमिका में अजय देवगन, शांतनु  महेशवरी, आलिया भट्ट और पार्थ समंथा है।यह फिल्म Bhansali Production और Pen India Limited के अंतर्गत बनी है।यह फिल्म मुबंई के माफिया क्वीन गंगूबाई काठियाबाड़ी पर आधारित फिल्म है।
  5. जयेशभाई जोरदार(Jayeshbhai Jordaar): 25 फरवरी 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर है।रणवीर सिंह और शालिनी पांडेय के साथ साथ बोमन ईरानी , रतन पाठक शाह और दीक्षा जोशी ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है।यह फिल्म Yash Raj Films के बैनर में बनी है।यह फिल्म 2020 को ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड के कारण रिलीज होने में देरी हो गई। इस फिल्म में स्त्री-पुरुष के बीच मौजूद अन्तर को दिखाया गया है।

मार्च माह 2022 में आने वाली फिल्में

  1. बच्चन पांडे(Bachchan Pandey) 04 मार्च 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी है।इस फिल्म की कास्टिंग में अक्षय कुमार, अरशद वारसी,कृति सनोन, पंकज त्रिपाठी, जैकलिन फर्नॅंडेज़,प्रत्येक बब्बर और अभिमन्यु सिंह है।यह फिल्म Nadiadwala Grandson Entertainment  प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनी है।यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।
  2. शमशेर(Shamshera) 18 मार्च 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।करन मल्होत्रा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर,और संजय दत्त है। यह फिल्म Yash Raj Films के प्रोडक्शन हाउस में बनी है।यह एक एक्शन थ्रिलर और एडवेंचरस फिल्म है।
  3. भूल-भूलैया 2(Bhool Bhulaiyaa 2) 25 मार्च 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।यह एक कॉमेडी फिल्म है।इस फिल्म को डायरेक्ट अनीस बाज़मी ने किया है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में कार्तिक आर्यन और तब्बू के साथ कियरा अडवाणी की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।इस फिल्म का प्रोडक्शन हाउस T-Series और Cine1 Studios है।इसका पहला पार्ट 2007 में आया था।
  4. अनेक(Anek) यह फिल्म 31 मार्च 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म को डायरेक्ट अनुभव  सिन्हा ने किया है।इस फिल्म में प्रमुख और अहम किरदार में आयुष्मान खुर्राना दिखेंगे। यह फिल्म T-Series और Benaras Mediaworks के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।

अप्रैल माह 2022 में आने वाली फिल्में

  1. राकेट्री:द नम्बी इफ़ेक्ट(Rocketry: The Nambi Effect) यह फिल्म 01 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म को डायरेक्ट रंगनाथन माधवन ने किया है।सिमरन बग्गा के साथ रंगनाथन माधवन ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई है।यह फिल्म Tricolour Films और Varghese Moolan Pictures के प्रोडक्शन हाउस में बनी है।यह फिल्म सच्ची घटना इंजीनियर नबी नारायण के जीवन पर बनी है जिस पर जासूसी का आरोप लगा था।यह फिल्म हिंदी के साथ देश के दक्षिणी क्षेत्रीय भाषा में भी रिलीज होगी।
  2. धाकड़(Dhaakad) यह फिल्म 08 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर राजी घई है।कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के साथ दिव्या दत्ता ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिका अपनाई है।यह फिल्म Soham Rockstar Entertainment Pvt Ltd, Asylum Films और Sohail Maklai Productions के प्रोडक्शन हाउस में बनी है।
  3. लाल सिंह चड्डा( Laal Singh Chadha) यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर अदवैत चन्दन है। इस फिल्म में मिस्टर परफेक्ट अमीर खान,और करीना कपूर के साथ नागा चैतन्य दिखाई देगें। यह फिल्म Viacom18 Studios और Aamir Khan Productions के प्रोडक्शन हाउस में तैयार होगी।
  4. रनवे 34(Runway 34) 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर अजय देवगन है जो इस फिल्म मे अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे इसके साथ-साथ अंगिरा धार, आकांक्षा सिंह,बोमन ईरानी और अजेय नगर भी देखने को मिलेगे। यह फिल्म अजय देवगन के FFilms के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।
  5. हेरोपंती 2(Heropanti 2) यह फिल्म 29अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतरिआ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी है।यह फिल्म Nadiadwala Grandson Entertainment के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।
  6. केजीएफ 2 (KGF Chapter2)यह फिल्म भी अप्रैल माह में आएगी।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में  यश, संजय दत्त, रवीना टंडन,  प्रकाश राज नजर आएंगे।
  7. भेड़िया (Bhediya)यह फिल्म भी अप्रैल माह में आएगी।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में वरुण धावन,और कृति सेनन नजर आएगे। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी फिल्म है।
  8. मई दिवस (Mayday)यह फिल्म भी अप्रैल माह में आएगी।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन,रकुल प्रीत सिंह नजर आएगे।यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

मई माह 2022 में आने वाली फिल्में

  1. राकेट गैंग(Rocket Gang) 6 मई 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर बोस्को मार्टिस है।इस फिल्म में स्टार आदित्य सील और निकिता दत्ता है।यह फिल्म Zee Studios प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।
  2. मिशन मजनू(Mission Majnu) यह फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर शांतनु बागची है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा,और रश्मिका मांडणा ने निभाई है।यह फिल्म RSVP Movies के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
  3. आँख मिचोली(Aankh Micholi)यह फिल्म 13 मई 2022को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ल है।इस फिल्म में शरमन जोशी,परेश रावल, मृणाल ठाकुर,अभिषेक बनर्जी,दिव्या दत्ता,अभिमन्यु दस्साणी जैसे कलाकार है।यहफिल्म Sony Pictures Films India और Merry Go Round Studios के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।यह एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म है।
  4. हिट: द फर्स्ट केस रीमेक(HIT: The First Case Remake) यह फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर डॉ शैलेश कॉलनु है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में राजकुमार राव और सैन्य मल्होत्रा नजर आएगे।यह फिल्म T-Series और Sri Venkateswara Creations के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।

जून माह 2022 में आने वाली फिल्में

  1. मैदान(Maidaan) यह फिल्म 03 जून 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर अमित रविन्दरनाथ शर्मा है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में अजय देवगन और प्रियमणी है। यह फिल्म ZeeStudios और Bayview Projects के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।यह फिल्म भारत के फुटबॉल के अच्छे दिनो पर आधारित है।इसमें अजय देवगन ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल की भूमिका निभाई है।
  2. गोविंदा नाम मेरा(Govinda Naam Mera) यह फिल्म 10 जून 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर शशांक खैतान है।इस फिल्म के प्रमुख कलाकार विक्की कौशल, भूमि  पेडनेकर और कियरा अडवाणी है। यह फिल्म Dharma Productions और Viacom18 Studios के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।यह फिल्म भगवान और उससे जुड़े अंधविश्वास को लेकर बनाई गई है।
  3. डॉक्टर जी(Doctor G) यह फिल्म 17 जून 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर अनुभूति कश्यप है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष्मान खुर्राना,और रकुल प्रीत सिंह है।यह फिल्म Junglee Pictures के प्रोडक्शन हाउस में तैयार होगी।यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
  4.  नो मीन्स नो(No Means No) यह फिल्म 17 जून 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर विकाश वर्मा है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में ध्रुव वर्मा,सैल्विअ चेक, गुलशन ग्रोवर,एना गुज़िक,शरद कपूर, दीपराज राणा और नतालया  बक है।यह फिल्म G7 Films Poland के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।यह फिल्म स्त्री के अधिकार क्या है इस विषय को लेकर बनाई गई है।
  5. जुग जुग्ग जीयो(Jug Jugg Jeeyo) यह फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होगी।राज मेहता इस फिल्म के डायरेक्टर है।इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर,प्राजक्ता कोली, नीतू कपूर, कियरा अडवाणी ,वरुण धवन और मनीष पॉल है।यह फिल्म Dharma Productions, और Viacom18 Studios के प्रोडक्शन हाउस में तैयार होगी।यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

जुलाई माह में आने वाली फिल्में

  1. एक विलन रिटर्न्स(Ek Villain Returns) यह फिल्म 08 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मोहित सूरी इस फिल्म के डायरेक्टर है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतरिआ ने निभाई है।T-Series और Balaji Motion Pictures इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस है।इस फिल्म का पहला पार्ट एक विलन था जो 2014 में आयी थी।
  2. फ़ोन भूत(Phone Bhoot) यह फिल्म 15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण है।इस फिल्म को डायरेक्ट गुरम्मीत सिंह ने किया है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खटटर है।यह फिल्म Excel Entertainment के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।
  3. सर्कस (Circus) यह फिल्म 15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।रोहित शेट्टी इस फिल्म के डायरेक्टर है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका रणवीर सिंह और जैकलिन फर्नॅंडेज़ ने निभाई है।यह फिल्म T-Series,Rohit Shetty Picturez और Reliance Entertainment के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।
  4. थैंक गॉड(Thank God)यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर इंद्रा कुमार है।इस फिल्म के कलाकार अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा है।यह फिल्म T-Series और Maruti International के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।

अगस्त माह में आने वाली फिल्में

  1. रक्षा बंधन(Raksha Bandhan) यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय है जो कि बालीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने निभाई है।यह फिल्म Zee Studios और Colour Yellow Productions के प्रोडक्शन हाउस में तैयार होगी।यह फिल्म भाई-बहन के प्रेम पर आधारित है।
  2. आदिपुरुष(Adipurush) यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत है।यह एक 3D फिल्म है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार प्रभास, कृति सनोन,सैफ अली खान,और सनी सिंह है।यह फिल्म रामायण पर आधारित है। यह फिल्म T-Series और  Retrophiles के प्रोडक्शन हाउस में तैयार होगी।यह माना जा रहा है यह फिल्म इस साल की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी।

सितंबर माह 2022 में आने वाली फिल्में

  1. विक्रम वेधा(Vikram Vedha) यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के दो डायरेक्टर है पुष्कर और गायत्री। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में ह्रितिक रोशन, राधिका आपटे और सैफ अली खान है।यह फिल्म Y NOT Studios, Friday Filmworks और Reliance Entertainment के प्रोडक्शन हाउस में तैयार होगी।
  2. गरुड़ (Garuda)यह फिल्म भी 2022 के सितंबर माह में रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर धनकुमार है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार सिद्धार्थ महेश, ऐनदरिता रे, और आशिका रंगनाथ है।यह मेल रूप से कननङ फिल्म है लेकिन यह फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी।यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

अक्टूबर माह 2022 में आने वाली वाली फिल्में

  1. Mr और Mrs माही(Mr & Mrs Mahi) यह फिल्म 07 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म के डायरेक्टर शरण शर्मा है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार राजकुमार राव और जान्हवी कपूर है।यह फिल्म Dharma Productions के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी।यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
  2. राम सेतु(Ram Setu) यह फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार,नुश्र्रत्त भारुच्चा और जैकलिन फर्नांडेज़ है।इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस का नाम Cape of Good Films, Lyca Productions, Abundantia Entertainment,और Amazon Prime Video है।
  3. अनिमल (Animal)यह फिल्म भी 2022 के अक्तूबर माह में रिलीज होगी।इस फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, परिनीति चोपड़ा,अनिल कपूर, और बॉबी देओल है।यह एक एक्शन थ्रिलर और एडवेंचरस फिल्म है।

नवंबर माह 2022 में आने वाली वाली फिल्में

  1. शहजादा(Shehzada)  04 नवंबर 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।इस फिल्म को डायरेक्ट रोहित धवन कर रहे हैंं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन,मनीषा कोइराला कृति सनोन, परेश रावल,सचिन खेडेकर और रोनित रॉय है।यह फिल्मGeetha Arts, T-Series, Haarika & Hassine Creations, Allu Entertainment और Brat Films प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बनेगी।यह एक एक्शन रोमांटिक फिल्म है।
  2. योद्धा(Yodha)11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।इस फिल्म को डायरेक्ट सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा करेंगे।  सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के मुख्य कलाकार है।यह फिल्म Dharma Productions के अंतर्गत बनेगी।
  3. भेड़िया (Bhediya)25 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।यह फिल्म अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनेगी।इस फिल्म के मुख्य कलाकार अभिषेक बनर्जी, वरुण धवन,दीपक डोबरियाल और कृति सनोन है।यह फिल्म Maddock Films प्रोडक्शन हाउस में तैयार होगी।

दिसंबर माह 2022 में आने वाली वाली फिल्में

  1. द गुड महाराजा(The Good Maharaja)17 दिसंबर 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।विकाश वर्मा इस फिल्म के डायरेक्टर हैंं।यह फिल्म पॉलिश युद्ध के महाकाव्य पर आधारित है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार संजय दत्त,  प्रीति ज़िंटा,ध्रुव वर्मा, गुलशन ग्रोवर, और शरद कपूर है। यह फिल्म G7 Films प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बनेगी।
  2. गनपत(Ganapath)23 दिसंबर 2022 को यह फिल्म रिलीज होगी।विकास बहल इस फिल्म के डायरेक्टर है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार टाइगर श्रॉफ,और कृति सनोन है।यह फिल्म Pooja Entertainment प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बनेगी।यह एक एक्शन, थ्रिलर और रोमांटिक फिल्म है।

भारत देश में मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन फिल्मों को माना जाता है। प्रत्येक घर का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को किसी न किसी तरह से फिल्म के चरित्र को स्वंय से जोड़कर देखा है।इसलिए भारत देश में फिल्में जीवन का हिस्सा है यह कहना गलत नही होगा।लेकिन कुछ साली से कोविड महामारी के कारण फिल्में सिनेमाघरो में रिलीज होने के साथ-साथ OTT Plateforms ( Netflix , Amazon Prime Video, डिज्नी Hotstar इत्यादि)पर रिलीज की जा रही है। OTT Plateform एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ दर्शक आसानी से अपने मोबाइल पर फिल्म देख सकते हैं।

भारत में चलने वाले कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म है Amazon Prime Video,Netflix और Hotstar

Popular OTT Plateforms in India

Amazon Prime Video

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड और भारत में बनने वाली अन्य भाषाओ की फिल्में सबसे ज्यादा रिलीज हुई है।

  • Pushpa (The Rise)14 जनवरी 2022 को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन और रशमिका मंदाना है। यह फिल्म लाल चंदन के तस्करी पर आधारित फिल्म है। यह एक एक्शन रोमांटिक और थ्रिलर फिल्म है।
  • गहराइयाँ (Gehraiyaan)  11फरवरी को यह फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने निभाई है। यह फिल्म शादी,विश्वास और दगेबाजी की कहानी है।

Netflix

  • यह काली काली ऑखे (yeh Kaali Kaali Ankhein) यह वेब सीरिज 14 जनवरी को नेटफिलकस पर रिलीज होगी।यह एक रोमांटिक और थ्रिलर सीरिज है।
  • लूप लपेटा (Looop Lapeta) यह फिल्म 4 फरवरी को नेटफिलकस पर रिलीज होगी।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में तामसी पनू है जो अपने बॉयफ्रेंड को माफिया से बचाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएगी।
  • बुलबुल तरंग (Bulbul Tarang) इसकी रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नही हुई है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका सोनाक्षी सिन्हा ने निभाई है।यह फिल्म शादी से जुड़ी कुछ कुरीतियो को उजागर करेंगी।
  • छकङा एक्सप्रेस(Chakda ‘Xpress) भी नेटफिलकस पर रिलीज होगी लेकिन कब होगी इसकी जानकारी अभी नही है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका अनुष्का शर्मा ने निभाई है।यह फिल्म एक बायोटेक है।यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है।
  • फाइनडिंग अनामिका (Finding Anamika) इस फिल्म की भी रिलीज डेट अभी अनाउंस नही की गई है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में माधुरी दीक्षित है जो एक लड़की अनामिका के किरदार जो अपने जीवन में बहुत परेशान है उसका किरदार निभा रही है।
  • खुफिया (Khufiya) इस फिल्म की भी रिलीज डेट अनाउंस नही हुई है।इस फिल्म को डायरेक्ट विशाल भारद्वाज करेंगे। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका तब्बू, अली फजल और विशाल विधार्थी ने निभाई है।यह फिल्म अमर भूषण की पॉपुलर नॉवेल, इसकेप टू नाउवेएर पर आधारित है।यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
  • मोनिका ओ माई डार्लिंग (Monica, O My Darling) इस फिल्म की भी रिलीज डेट अनाउंस नही हुई है।इस फिल्म में प्रमुख भूमिका राजकुमार राव ने निभाई है।यह फिल्म एक नौजवान की है जो अपने जीवन में सफल होने के लिए क्या क्या संघर्ष करता है इसकी कहानी है।

Hotstar

ह्यूमन (human) यह फिल्म Hotstar पर 14जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में मुख्य रूप से शेफाली शाह और  कीर्ति कुलहारी ने भूमिका निभाई है।यह फिल्म मेडिकल प्रैक्टिस और एक्सपेरिमेंट पर आधारित फिल्म है।

Leave a Reply