राधिका मर्चेंट का जीवन परिचय। | Radhika Merchant Biography in Hindi

  • Post author:
  • Post last modified:24/01/2023
  • Post category:Biography
  • Reading time:4 mins read

राधिका मर्चेंट का जीवन परिचय | Radhika Merchant Biography in Hindi, Age, Father, Net Worth

Radhika Merchant दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की पुत्री है। Radhika Merchant एनकोर हेल्थकेयर के CEO हैं। इसके साथ–साथ राधिका दुनिया के मशहूर बिजनेस मुकेश अंबानी की बहू भी है।

Radhika Merchant Age: 28 वर्ष (2023 के अनुसार)

राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी (मुकेश अंबानी का बेटा) की मंगेतर है। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के निर्देशक के पद पर कार्य करती हैं। इतनी कम उम्र में इतनी कामयाबी हासिल करना दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राधिका मर्चेंट ने अपने जीवन में सफलता प्राप्त की है और इसलिए उनके जीवन से संबंधित जानकारी जाना जरूरी है।

आज वह भारत की महिलाओं के लिए प्रेरणा का सही उदाहरण है। इस लेख में हम राधिका मर्चेंट का जन्म, शिक्षा, परिवार और व्यक्तिगत जीवन से संबंधित जानकारी देंगे। 

राधिका मर्चेंट से संबंधित जानकारी (Radhika Merchant information)

नामराधिका मर्चेंट
जन्म18 दिसंबर 1994 में
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
उम्र28 वर्ष (2023 के अनुसार)
राष्ट्रीयताभारतीय
पेशाबिजनेस वूमेन
पिता का नामवीरेन मर्चेंट
माता का नामशैला मर्चेंट
बहन का नामअंजलि मर्चेंट
विद्यालयइकोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्रबीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र
स्नातक शिक्षान्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका
शैक्षणिक योग्यताआईबी में डिप्लोमा (इंटरनेशनल बैचलरेटराजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक डिग्री
धर्महिन्दू
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
मंगेतरअनंत अंबानी
प्रसिद्धिअनंत अंबानी (मुकेश अंबानी का बेटा) की मंगेतर
सगाई की तिथि29 दिसंबर 2022
नेट वर्थ8 मिलियन US डॉलर

राधिका मर्चेंट का जन्म (Birth Radhika Merchant )

मशहूर बिजनेस वूमेन राधिका मर्चेंट का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 18 दिसंबर 1994 में हुआ था। लेकिन मूल रूप से उनका गृहनगर कच्छ, गुजरात है। उनके पिता का नाम वीरेन मर्चेंट है जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ (CEO) है। वीरेन मर्चेंट की कुल संपत्ति 2022 के अनुसार 755 करोड़ है।

इनकी मां का नाम शैला मर्चेंट है और उनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम अंजलि मर्चेंट है। इनका परिवार शुरू से ही बिजनेस संलग्न है इस वजह से राधिका मर्चेंट का भी बिजनेस की दुनिया में रुचि बढ़ी और आज यह एनकोर हेल्थकेयर की निर्देशक है। 

राधिका मर्चेंट की शिक्षा (Education Radhika Merchant)

राधिका मर्चेंट बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थी।  फैमिली बैकग्राउंड बिजनेस से संबंधित होने की वजह से राधिका मर्चेंट की भी बचपन से ही बिजनेस में रुचि रही। राधिका बचपन से ही बहुत मेहनती लड़की थी और आज इन्होंने अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर ली है।

इनकी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल, जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियाल वर्ल्ड से प्राप्त की। इसकी पश्चात इन्होंने बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से आईबी डिप्लोमा किया।

इसके पश्चात स्नातक की शिक्षा के लिए वह न्यूयॉर्क चली गई। राधिका ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की।

स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे वापिस भारत आ गई। शोधों के अनुसार यह कहा जाता है कि भारत वापिस आने के पश्चात उन्होंने रियल एस्टेट फर्म में बिक्री कार्यकारी के पद पर कार्य किया। शोधों के अनुसार, राधिका मर्चेंट की नेटवर्थ 8 मिलियन यूएस डॉलर है। 

व्यक्तिगत जीवन

कुछ सालों पहले ऐसे अफवाहें थी कि राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी के साथ रिलेशनशिप में है और मिडिया ने तो ऐसी भी झूठी अफवाह फैला दी थी कि इन दोनों की सगाई हो चुकी है, जिसे दुनिया से छुपा कर करवाया गया है। मर्चेंट और अनंत अंबानी एक दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। लेकिन कुछ समय बाद यह सच में बदल गई।

इन्होंने अपना रिश्ता ऑफीशियल कर दिया। 29 दिसंबर 2022 को इन्होंने सगाई कर ली। राधिका मर्चेंट रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की छोटी बहु बनने वाली है। राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की मंगेतर बन गई। इनकी सगाई राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुई। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की तारीख से संबंधित अभी कोई भी जानकारी मीडिया को नहीं मिली है। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई से पहले मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट कई मंदिरों के दर्शन करने गए थे। सितंबर में एक फोटो में RIL डायरेक्टर मनोज मोदी के साथ राधिका मर्चेंट और मुकेश अंबानी श्रीनाथजी मंदिर में थे।

FAQs Radhika Merchant

राधिका मर्चेंट का जन्म कब और कहाँ हुआ?

राधिका मर्चेंट का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 18 दिसंबर 1994 में हुआ था।

राधिका मर्चेंट के पिता कौन है?

राधिका मर्चेंट के पिता का नाम वीरेन मर्चेंट है जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ (CEO) है।

राधिका मर्चेंट किस लिए हाल ही में मशहूर हुईं?

राधिका अर्जेंट की सगाई मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से हुई हैं। इसी वजह से राधिका मर्चेंट हाल ही में ओर ज़्यादा मशहूर हो चुकी है।

राधिका मर्चेंट पेशे से क्या है?

राधिका मर्चेंट पेशे से बिजनेस वूमेन है और वे अपने पिता की कंपनी एनकोर हेल्थकेयर की निर्देशक है।

राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ क्या है?

राधिका मर्चेंट की नेटवर्थ 8 मिलियन यूएस डॉलर है।

Leave a Reply