Pet Dard Ki Tablet | Best pet dard ki tablet name list | stomach pain tablet | pet dard ki goli | pet dard tablet uses in hindi | पेट दर्द की टेबलेट नाम लिस्ट – Pet Dard Ki Dawa | पेट दर्द की अंग्रेजी दवा का नाम
आजकल पेट दर्द की समस्या आम हो चुकी है। आमतौर पर वातदोष (flatulence) के असंतुलन से पेट में चुभन या दर्द महसूस होता हैं जिसे पेट दर्द कहते हैं।पेट दर्द छाती में,पेट क्षेत्र या श्रोणि क्षेत्र के आस पास या बीच में होता है।
पेट दर्द की समस्या भले ही आम है लेकिन यह व्यक्ति को शांति से बैठने उठने या कोई भी कार्य करने नहीं देती। पेट दर्द की समस्या का इलाज सही समय पर न हो तो यह रोग का रुप ले सकता है।
पेट दर्द की टेबलेट नाम लिस्ट – Pet Dard Ki Tablet , पेट दर्द की अंग्रेजी दवा का नाम
आजकल लोग पेट दर्द की समस्या को साधारण मानकर कोई दवाई नहीं लेते जो बाद में बड़ी समस्या बन सकता है। हम इस लेख से पेट दर्द के लक्षण, उसके कारण और पेट दर्द के उपचार के लिए 15 दवाईयों (टैबलेट्स) के नाम व व उनसे संबंधित जानकारी देंगें।
Contents
- 1 पेट दर्द के साथ आने वाले लक्षण – Pet Dard Ki Tablet
- 2 पेट दर्द होने के कारण – reason to belly pain
- 3 15 पेट दर्द की टेबलेट के दवाओं की सूची – Pet Dard Ki Tablet
- 3.1 1.रैनिटिडिन (Ranitidine)
- 3.2 2. डॉकुसेट (Docusates)
- 3.3 3.एंटासिड (Antacid)
- 3.4 4. लैक्टैड (Lactaid)
- 3.5 5.लोपरामाइड (Loperamide)
- 3.6 6. सिमेथिकोन(Simethicone)
- 3.7 7. ट्रामाडोल कैप्सूल (Tramadol capsule)
- 3.8 8. फेमोटाइडिन (Famotidine)
- 3.9 9. टवेरा एम टैबलेट (Tavera M Tablet)
- 3.10 10. डिपेप (Dipep)
- 3.11 11. एंडोपेन (Endopen)
- 3.12 12. Meftal Spas Tablet
- 3.13 13. क्लोमीन (Clomin)
- 3.14 14. डाइक्लोफेनेक (Diclofenac)
- 3.15 15. बिसकॉडील (Bisacodyl)
पेट दर्द के साथ आने वाले लक्षण – Pet Dard Ki Tablet
किसी व्यक्ति को पेट में दर्द है और वह उसके उपचार के लिए कोई इलाज नहीं कराता तो वह पेट दर्द गंभीर बीमारी या समस्या भी बन सकता है इसलिए पेट दर्द के लिए इलाज जरूरी है। पेट दर्द होने से पहले हमें कई लक्षण देखने को मिलते हैं।
- पेट दर्द का लक्षण गैस का गुजरना या पेट फूलना हो सकता है जब हमारे पेट में दर्द होता है तो हम उसे गैस का नाम दे देते हैं।
- डकार बार बार आना या खट्टी डकार आना भी पेट दर्द के लक्षण में से एक हैं।
- पेट में बेचैनी होना भी पेट दर्द का लक्षण है।
- कब्ज के कारण मल का काला आना कठोर आना भी पेट दर्द का लक्षण है। जब किसी व्यक्ति का मल कठोर आता है तो उसे पेट दर्द महसूस होने लगता है।
- दस्त भी पेट दर्द के लक्षणों में से एक लक्षण है।
- पेट में जलन होना और सीने में बेचैनी होना भी पेट दर्द का लक्षण है।
पेट दर्द होने के कारण – reason to belly pain
सामान्य तौर पर पेट दर्द होने के कई कारण होते हैं। आजकल जीवन शैली और लोगों का खानपान सही न होने के कारण पेट दर्द होता है। लोग स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बजाय बाहर का खाना खाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लोग स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते ज्यादा बैठने वाले कार्य करने के कारण पेट दर्द होना आम है। पेट दर्द होने के कारण निम्नलिखित हैं:–
सामान्य कारण इस प्रकार हैं:
- पेट दर्द ज्यादा खाना खाने या ज़्यादा पानी पीने से हो सकता है। पेट दर्द का कारण खाने में ज़्यादा मसाले, मिर्च या नमक खाना भी हो सकता है।
- आजकल बच्चे बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। बाहर का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, बाहर के खाने से भी पेट दर्द हो सकता है।
- गंदा पानी पीने से भी पेट दर्द हो सकता है और बासी खाना खाना भी पेट दर्द का कारण होता है।
- मासिक धर्म में पेट दर्द होना आम बात है।
- पेट में गैस होने के कारण पेट दर्द हो सकता है। लोगों के गलत खानपान के चलते पेट में गैस बनती है जो पेट दर्द का कारण हो सकती है।
- एसीडिटी (Acidity) भी आजकल एक समस्या है। एसीडिटी के कारण भी पेट दर्द होना स्वभाविक है।
15 पेट दर्द की टेबलेट के दवाओं की सूची – Pet Dard Ki Tablet
पेट दर्द की समस्या के समाधान के लिए बाज़ार में कई दवाइयाँ उपलब्ध हैं। लेकिन लोग बिना चिकित्सक के परामर्श के और बिना जानकारी के कोई भी दवा का प्रयोग कर लेते हैं जो शरीर को नुकसान पहुँचाती है। हम आपको पेट दर्द के इलाज के लिए पांच दवाइयों के नाम वह उनसे संबंधित हर जानकारी देंगे जो आपके पेट दर्द के इलाज के लिए फायदेमंद है।
1.रैनिटिडिन (Ranitidine)
कीमत– रैनिटिडिन दवा के 10 टैबलेट की स्ट्रिप कीमत ₹ 9 है।
उपयोग– रैनिटिडिन दवा पेट से संबंधित समस्याओं के लिए प्रयोग की जाती है। इस दवा का प्रयोग मुख्य रूप से पेट दर्द कि समस्या के लिए किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति को पेट में अल्सर, पेट में एसिड के कारण गैस या एसिडिटी की समस्या हैं तो इस समस्या के समाधान के लिए रैनिटिडिन दवा का प्रयोग किया जा सकता है। यह दवा एसिड की मात्रा अधिक होने से होने वाले लक्षण को रोकती हैं और उसका इलाज करती हैं।
खुराक–इस दवा को डॉक्टर की सलाह के साथ आप ले सकते हैं। इस दवा को आवश्यकतानुसार ही ले। दवा को कुछ खाने या पीने से 30 मिनट पहले एक गिलास पानी के साथ एक टैबलेट लें। दवा को चबाये नहीं पानी के साथ निगल ले।
दुष्प्रभाव–इसका प्रयोग रोग की समस्या या उम्र को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए। इसके सर दर्द, सेवन से बहकना, चक्कर आना, दस्त और सांस लेने में दिक्कत होना जैसे दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
2. डॉकुसेट (Docusates)
कीमत– 6 सेल्युब्रिल (100mg) के पैक की कीमत: ₹7
उपयोग– इस दवा को कब्ज़ के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। कब्ज के कारण होने वाले पेड़ दर्द के लिए यह काफी फायदेमंद है। यह दवा एक आयनिक अपमार्जक है। यह मल सोफ्टनर के रुप में कार्य करता है जो रेचक के रूप में आंतों में पानी इकट्ठा करता है और कठोर मल को नरम बनाता है।
खुराक–दवा को चिकित्सक की सलाह से ही ले और आवश्यकतानुसार लें। अपनी उम्र लिंग और स्वास्थ्य संबंधी समस्या के आधार पर ही दवा की खुराक ले। आप इसे मौखिक रूप से एक गिलास पानी के साथ खाने से पहले या खाने के बाद ले सकते हैं।
दुष्प्रभाव– हर दवा के कोई न कोई दुष्प्रभाव होते हैं। डॉकुसेट के दुष्प्रभाव निम्नलिखित है:–
- गले में जलन
- दस्त लगना
- सूजन होना
- मुँह का स्वाद खराब होना
यह सभी दुष्प्रभाव जल्द ठीक हो जाते हैं। लेकिन यदि यह दुष्प्रभाव गंभीर होने लगे तो आपको चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।
3.एंटासिड (Antacid)
कीमत– 200ml के सिरप (syrup) की कीमत– ₹ 109
15 टैबलेट की कीमत– ₹ 20
उपयोग– इसका प्रयोग भी पेट में एसिड की वजह से होने वाले लक्षणों को रोकने के लिए किया जाता है। पेट में अल्सर, सीने में जलन, सूजन और अपच जैसे लक्षणों के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।
खुराक–इस दवा को डॉक्टर की सलाह और आवश्यकतानुसार ही ले। दवा को लेने का सबसे ठीक समय कुछ खाने के बाद हैं और सोने से पहले भी ली जा सकती हैं। दवा को उम्र के अनुसार ले। बच्चों के लिए इस दवा की खुराक कम हो सकती है।
दुष्प्रभाव– एंटासिड के दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं–
- कब्ज़ या दस्त होना
- उल्टी होना
- उबकाई आना
- पेट में से गैस निकलना
4. लैक्टैड (Lactaid)
कीमत– 120 टैबलेट के एक पैक की कीमत- ₹1850
उपयोग–लैक्टैड दवा का प्रयोग पेट गैस और सूजन के लिए किया जाता है। यदि लैक्टोज असहिष्णुता हल्की हैं के इलाज के लिए भी यह प्रयोग में लाई जाती हैं। यह उन लोगों की मदद करता है जिनको दूध और डेयरी उत्पादों को पचाने में परेशानी होती है। लैक्टोज दूध उत्पादों में पाई जाती है, यह एक प्रकार की चीनी है। यह दवा एंजाइम पूरक हैं। लैक्टोज को तोड़ने में लेक्टोज एंजाइम पूरक हैं। जब लैक्टोज एंजाइम का उत्पादन शरीर में कम मात्रा में होती हैं तब लैक्टोज असहिष्णुता होती हैं।
खुराक– यह दवा एक खुराक भोजन के पहले ली जा सकती है। दवा आवश्यकता अनुसार और डॉक्टर के परामर्श से ले।
दुष्प्रभाव– :– लैक्टैड के कई दुष्प्रभाव है। यह दुष्प्रभाव निम्नलिखित हैं जैसे:
- खुजली होना
- त्वचा पर चकत्ते आना
- चक्कर आना
- गैस्ट्रिक विकार
- उल्टी होना
- साँस लेने में कठिनाई होना
यदि इस दवा से यह दुष्प्रभाव होते हैं और गंभीर रूप ले लेते हैं तो चिकित्सक से परामर्श लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।
5.लोपरामाइड (Loperamide)
कीमत– 10 टैबलेट की कीमत– ₹ 19
उपयोग– लोपरामाइड को मुख्य रुप से दस्त की समस्या के इलाज के लिए लिया जाता है। दवा सा प्रयोग डॉ की सलाह और आवश्यकतानुसार करना चाहिए। इस दवा की खुराक व्यक्ति के लिंग, उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्या को ध्यान में रखकर ही निर्धारित करनी चाहिए। स्तनपान कराने वाली माताओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था में भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
खुराक– यह दवा खाने से पहले या खाने के बाद कभी भी ले सकते हैं। एक दिन में दो गोली एक बार सुबह और एक बार शाम को लिया जा सकता हैं।
दुष्प्रभाव–लोपरामाइड के दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं–
- अपच होना
- उल्टी होना
- पेट में गैस होना
- सिर दर्द और चक्कर आना आदि
6. सिमेथिकोन(Simethicone)
कीमत–
20 टैबलेट के एक पैक की कीमत: ₹1540
उपयोग– इस दवा का प्रयोग पेट में होने वाली गैस के लक्षणों को रोकने के लिए किया जाता है। यह लक्षण डकार आना, पेट में दबाव और सूजन हैं। यह आंत में गैस के बूलबलो को तोड़कर पेट दर्द को कम करने में मदद करती हैं।
खुराक– दवा का प्रयोग चिकित्सक की सलाह आवश्यकतानुसार ही करें। भोजन के बाद याद सोने से पहले एक टैबलेट ले सकते हैं। अपनी मर्ज़ी से एक दिन में चार से ज़्यादा गोली कभी ना लें।
दूषप्रभाव– दस्त लगना, पेट खराब होना आदि सिमेथिकोन के दूषप्रभाव हैं।
7. ट्रामाडोल कैप्सूल (Tramadol capsule)
कीमत– एक पत्ते की कीमत: ₹200
उपयोग– ट्रामाडोल कैप्सूल का प्रयोग पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक या कम दर्द है तो यह दवा लेकर दर्द ठीक किया जा सकता है। इस दवा के सेवन के बाद किसी भी वाहन को नहीं चलाना चाहिए क्योंकि इस दवा में ट्रेडमोल की मात्रा अधिक होने के कारण नींद आती है। इस दवा को नींद के लिए कभी प्रयोग ना करें वरना इसकी लत लग सकती है। इसका उपयोग आवश्यकतानुसार ही करें।
खुराक–यह दवा खाने के बाद पानी के साथ ली जा सकती है। दवा को आवश्यकता अनुसार लें।
दुष्प्रभाव– ट्रामाडोल कैप्सूल के दुष्प्रभाव निम्नलिखित है:–
- चक्कर आना
- कब्ज़ होना
- अपच होना
- सिर दर्द होना
- बेचैनी होना आदि
8. फेमोटाइडिन (Famotidine)
कीमत– 14 टैबलेट का एक पैक– ₹5.16
उपयोग– इसका प्रयोग पेट दर्द की इलाज के लिए फायदेमंद है। दवा पेट और आंतों के अल्सर का इलाज करती है। यह आंतों के अल्सर ठीक होने के बाद आने से रोकती है। यह दवा पेट में अतिरिक्त गैस का इलाज भी करती है। Famotidine H2 ब्लॉकर्स दवा के रूप में जानी जाती हैं। यह दवा Famotidine H2 ब्लॉकर्स के वर्ग से ही संबंधित है।
खुराक–यह दवा खाने के बाद या खाने से पहले लें सकते हैं। दवा को आवश्यकता अनुसार लें। इस दवा का सेवन दिन में एक या दो बार करें। सोने से पहले लेना फायदेमंद होगा। चिकित्सक की सलाह और आवश्यकता अनुसार ही दवा ले।
दुष्प्रभाव– फेमोटाइडिन (Famotidine) के दुष्प्रभाव चक्कर आना, दस्त लगना, सिर दर्द होना, एक्ने होना, कमज़ोरी होना आदि हैं।
9. टवेरा एम टैबलेट (Tavera M Tablet)
कीमत– 10 टैबलेट का एक पैक की कीमत– ₹52
उपयोग– यह टेबलेट पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए बेहतरीन दवा के रूप में कार्य करती है। ड्रोटावेरिन (Drotaverin) और मेफेनेमिक (Mefenamic) रसायनों का इस्तेमाल कर इस दवा को बनाया जाता है। यह दवा एबडोमीनल पेन के लिए इस्तेमाल की जाती है। यदि व्यक्ति को पेट दर्द अत्यधिक है, Tavera M टैबलेट पेट दर्द को कम करने का कार्य करती है। यह दवा ब्लोटिंग को कम करने का कार्य करता है, जिससे पेट दर्द कम हो जाता है
खुराक– खाने के बाद एक टैबलेट एक गिलास पानी के साथ ले सकते हैं। इसे चबाएं या चूसे नहीं, पानी के साथ निकल ले।
दुष्प्रभाव– इसके दुष्प्रभाव इस प्रकार है:–
- उल्टी होना
- दस्त लगना
- चक्कर आना
- उनींदापन
- सीने में जलन
- मुहं का सूखना आदि
10. डिपेप (Dipep)
कीमत– 10 टैबलेट के एक पैक की कीमत– ₹60
उपयोग– डिपेप का उपयोग अपच के कारण होने वाले पेट दर्द के इलाज के लिए लिया जाता है। इस कैप्सूल में पेप्सिन, फंगल डायस्टेस, पापेन और सेल्युलेस आदि शामिल होते हैं।
इसमें शामिल होने वाला पेप्सिन एक एंजाइम होता है जो प्रोटीन को छोटे–छोटे पेप्टाइड्स में तोड़ता है। पेप्सिन खाने में शामिल प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। यह अपच के इलाज के लिए फायदेमंद है।
कैप्सूल में शामिल फंगल डायस्टेस भी पाचक एंजाइम है। यह वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन पचाने में मदद करता है। सेल्युलेस भी पाचन क्रिया के लिए मददगार है। यह अपच का इलाज करता है।
खुराक– एक कैप्सूल को एक गिलास पानी के साथ खाने से पहले लें।
दुष्प्रभाव–आमतौर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। लेकिन अगर इसका आवश्यकतानुसार प्रयोग न किया जाए और चिकित्सक की सलाह से ना किया जाए तो इसके कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं:–
- दस्त लगना
- जीभ पर सूजन आना
- सांस लेने में परेशानी होना
- पेट में जलन होना
- चक्कर आना
11. एंडोपेन (Endopen)
कीमत– 10 टैबलेट के पैक की कीमत– ₹80
उपयोग–टेबलेट का प्रयोग पेट दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें Drotaverine HCL (80 mg) और Mefenamic Acid (250 mg) दोनों साल्ट शामिल होते हैं जो कि पेट दर्द के इलाज के लिए फायदेमंद होते हैं।मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द के लिए इस दवा को लिया जा सकता है। गुर्दे में दर्द और ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द के लिए भी इस दवा का प्रयोग किया जा सकता है।
खुराक–मौखिक रूप से दवाई को एक गिलास पानी के साथ खाने के बाद लिया जा सकता है।
दुष्प्रभाव–टैबलेट को प्रेग्नेंट महिला और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं लेना चाहिए। यह उनके लिए हानिकारक है।
12. Meftal Spas Tablet
कीमत– एक टैबलेट की कीमत– ₹3
एक पैक की कीमत– ₹36
उपयोग– इसका प्रयोग मुख्य रूप से पेट दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। यह पेट की सूजन को कम करने का कार्य करता है और मांसपेशियों को शांत करता है। इसमें डिसाइक्लोमिन (Dicyclomine) और मेफेनेमिक (Mefenemic) साल्ट (salt) शामिल होते हैं। जो दर्द को ब्लॉक करने का कार्य करते हैं। इस टैबलेट के लेते ही आंतों की मांसपेशियां शांत हो जाती हैं और पेट की ऐंठन को कम करता है।
खुराक–
दुष्प्रभाव– इसके दुष्प्रभाव सभी पर नहीं होते,कुछ लोगों पर होते हैं। इस टैबलेट के दुष्प्रभाव निम्नलिखित है:–
- शरीर में खुजली होना
- B.P का वृद्धि होना
- चक्कर आना
- कब्ज होना
- अत्यधिक पसीना आना
13. क्लोमीन (Clomin)
कीमत– ₹625
उपयोग– क्लोमीन नामक टैबलेट का प्रयोग पेट दर्द की समस्या के लिए किया जाता है। इस टैबलेट के डोज़ 200mg और 500mg में मिलते हैं। पेट की ऐंठन को ठीक करने में मदद करता है। आंतों और पेट की मांसपेशियों को शांत कर ए़ठन को दूर करता है। यह दवा ऐसे संदेशवाहको को ब्लॉक कर देती हैं जो पेट दर्द का दिमाग को संदेश देते हैं इसके कारण दर्द महसूस होना बंद हो जाता है।
खुराक– इसका प्रयोग चिकित्सक की सलाह और आवश्यकता अनुसार ही करना चाहिए। खाने के बाद दवा का सेवन कर सकते हैं।
दुष्प्रभाव–इसके दुष्प्रभाव कम होते हैं। यदि किसी को इसका कोई दुष्प्रभाव होता है तो तुरंत डाक्टर से परामर्श करना चाहिए।
- मिचली आना
- मुंह का सूखना
- धुंधली नज़र होना
- कमजोरी महसूस होना
- घबराहट होना
14. डाइक्लोफेनेक (Diclofenac)
कीमत– इसकी कीमत 16 रुपए हैं।
उपयोग– यह दवा काफी फायदेमंद है। जिन लोगों को पेट में दर्द होता है उनका मुख्य रूप से इलाज करती है। इसके अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर इस दवा के सेवन से दर्द को कम किया जा सकता है। यह उन रिसेप्टर्स (Receptors) को ब्लॉक कर हमारे मस्तिष्क को दर्द का अहसास होने से रोकती है। जिससे दर्द महसूस होना बंद हो जाता है। यह दवा पेट में विषैले रासायनिक पदार्थों भी कम या निष्क्रिय कर देती है। पेट दर्द कम हो जाता है और खत्म हो जाता है। इसका प्रयोग दांत में दर्द के लिए भी किया जा सकता है और गठिया दर्द के लिए भी किया जा सकता है।
खुराक– दवा को स्व दवा (self medication) नहीं लेना चाहिए। चिकित्सक के के परामर्श से ही दवा का सेवन करना चाहिए। दवा का सेवन खाने के बाद पानी के साथ किया जा सकता है।
दुष्प्रभाव– इसके दुष्प्रभाव सभी पर देखने को नहीं मिलते लेकिन यदि किसी को इससे गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं तो चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए और सही समय पर इलाज कराना चाहिए। इसके दुष्प्रभाव निम्नलिखित है:–
- सूजन होना
- दस्त लगना
- कब्ज होना
15. बिसकॉडील (Bisacodyl)
कीमत– इस दवा की 10 गोली के एक पैक की कीमत ₹15 है।
उपयोग– इस दवा को कब्ज के कारण होने वाले पेट दर्द के लिए लिया जाता है। यदि किसी व्यक्ति को गंभीर कब्ज होता है तो वह इस दवा का सेवन कर सकता है।बिसकॉडील रेचक के रूप में कार्य करता है। आंतों के म्यूकोसा को परेशान करके बृहदान्त्र में मोटर विधि को उत्तेजित करता है। जिससे पेट के दर्द की समस्या कम हो जाती है।
खुराक– दवा का सेवन चिकित्सक के परामर्श से ही करना चाहिए और दवा को अपनी मर्जी से ज़्यादा नहीं लेना चाहिए इसका सेवन आवश्यकतानुसार ही करना चाहिए। रात को सोते समय एक ग्लास जरूरत अनुसार गर्म पानी के साथ एक गोली लेनी चाहिए।
दुष्प्रभाव– इसके दुष्प्रभाव निम्नलिखित हैं:–
- पेट का फूलना
- उबकाईयाँ आना
- उल्टी आना
- पेट में क्रैम्प्स आना
अगर इसके दुष्प्रभाव गंभीर हो जाए तो डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। दवा की खुराक उम्र लिंग और समस्या के आधार पर ही लेनी चाहिए।
nice article