नमिता थापर का जीवन परिचय। | Namita Thapar Biography in Hindi

  • Post author:
  • Post last modified:23/12/2022
  • Post category:Biography
  • Reading time:3 mins read

नमिता थापर का जीवन परिचय, नमिता थापर की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी Namita Thapar Biography in Hindi, Age, Wiki, Husband, and Career

भारत जैसे पुरुषप्रधान देश में महिलाओं को इतनी स्वतंत्रता प्राप्त नहीं थी। महिलाओं को हर काम के लिए पुरुष से इज़ाजत लेनी होती थी और महिलाओं को किसी प्रकार का कोई अधिकार प्राप्त नहीं था। लेकिन आज भारत में महिलाएँ आत्मनिर्भर हो रही हैं। वर्तमान में महिला कोई पायलट बनती है, कोई प्रधानमंत्री, कोई वकील, कोई डॉक्टर, तो कोई बिजनेस वूमन।

हम जानते हैं बिजनेस के दुनिया में सफलता प्राप्त करना कोई आसान बात नहीं है और बिजनेस के दुनिया में आज भी कहीं न कहीं पुरुषों का कब्ज़ा है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी है जिन्होंने बिजनेस कि दुनिया में सफलता हासिल कर दूसरी महिलाओं के लिए रोल मॉडल साबित हुई है। उन महिलाओं में से एक नमिता थापर है। इस पोस्ट में हम नमिता थापर का जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर से संबंधित जानकारी, नेट वर्थ आदि बताएंगे।

नमिता थापर कौन है? (who is Namita Thapar)

नमिता थापर भारत की सफल बिजनेस वूमेन के रुप में जानी जाती है। महाराष्ट्र में स्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure pharmaceuticals) कंपनी की कार्यकारी निर्देशक (Executive director) है। 2021 में इन्होंने टीवी पर शार्क टैंक इंडिया (रियलिटी शो) की शुरुआत जज के रुप में की थी।

नमिता थापर का जन्म और शिक्षा ( Namita Thapar birth and education)

नमिता थापर का जन्म 21 मार्च 1977 को महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में हुआ था। आज नमिता की उम्र 44 वर्ष हो चुकी है। 

शैक्षिक योग्यतासंस्थान/ विश्वविद्यालय
बीकॉम में स्नातक की शिक्षासावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय
चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्रीआई सी ए आई( ICIA)
एमबीए की डिग्री ड्यूक यूनिवर्सिटी–फुक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस

इन्होंने अपनी शिक्षा पुणे से की। नमिता की प्रारंभिक शिक्षा पुण,महाराष्ट्र में हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और बीकॉम की डिग्री प्राप्त की। नमिता शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होशियार लड़की थी।

वह पढ़ाई के अलावा किसी और चीज पर ध्यान नहीं देती थी। प्रारंभिक शिक्षा के दौरान वह स्कूल में टॉपर रह चुकी हैं। स्नातक की शिक्षा करने के साथ-साथ इन्होंने आई सी ए आई( ICIA) से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल की। स्नातक की शिक्षा के बाद उन्होंने ड्यूक यूनिवर्सिटी के फुक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की शिक्षा प्राप्त की।

नमिता थापर ने शिक्षा में करके सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत की।इन्होंने अपनी  मेहनत के दम पर सफलता को अपने कदमों में ला कर रख दिया। नमिता थापर ने बिजनेस की दुनिया में बहुत नाम कमाया है और नमिता थापर से अन्य औरतों को भी प्रेरणा है।

नमिता का परिवार (Family Namita Thapar )

नमिता के पिता का नाम सतीश मेहता है। उनके पिता एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure pharmaceuticals) कंपनी के संस्थापक है। नमिता थापर की शिक्षा कराने में उनके माता-पिता ने भी बहुत मेहनत की है। उन्होंने नमिता की पढ़ाई से संबंधित हर ज़रुरत को पूरा कर उनकी शिक्षा अच्छे से अच्छे स्कूल और अच्छे से अच्छे विश्वविद्यालय से कराई।

उनके माता पिता ने उन्हें अमेरिका भी भेजा। एक बिजनेस वूमन बनकर सफलता हासिल करने में उनके माता–पिता का भी महत्त्वपूर्ण योगदान है। नमिता थापर विवाहित महिला है। इनकी शादी विकास थापर से हो रखी है। नमिता थापर के दो लड़के हैं– वीर थापर और जय थापर।

नमिता थापर के करियर से संबंधित जानकारी

नमिता थापर ने अपनी एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात् संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की एक कंपनी में काम किया। संयुक्त राज्य अमेरिका की चिकित्सा उपकरण कंपनी  ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन, गाईडेंट कॉर्पोरेशन (आज यह कंपनी एबॉट लैब्स का हिस्सा है) जैसी कंपनियों में वित्त और विपणन के लिए अलग-अलग पदो पर 2001 से 2007 तक 6 वर्षों तक काम किया। 6 वर्ष काम करने के बाद इन्होंने वहाँ से इस्तीफ़ा दे दिया।

इस्तीफ़ा देने के बाद 2007 में वह भारत आ गई और उन्होंने अपने पिता की कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure pharmaceuticals) को सीएफओ (CFO) के रुप में जुड़ी। इन्होंने इस कंपनी में वित्त पोर्टफोलियों का प्रबंधन किया। इसके अलावा उन्होंने M&A, IT, HR, ग्लोबल कंप्लेंस (Global Compliance) और घरेलु मार्केटिंग आदि में विभिन्न भूमिकाएँ निभाई। नमिता थापर ने मेहनत की और उन्हें एमक्योर फार्मास्युटिकल्स कंपनी के कार्यकारी निर्देशक (Executive director) बना दिया गया। नमिता थापर भारत के 15 प्रमुख चिकित्सीय क्षेत्रों में 4000 चिकित्सा प्रतिनिधियों का प्रबंध करती है।

नमिता थापर इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड (YEA) कंपनी की संस्थापक और सीईओ (CEO) भी है। वह युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करती हैं वह चाहती हैं कि देश के युवा आगे चलकर सफलता पाकर देश का विकास करें। YEA, उनके द्वारा स्थापित की गई कंपनी है और आज इस कंपनी के भारत में छह ब्रांच है, जो दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद और चेन्नई में हैं। नमिता थापर इस कंपनी के ज़रिए 11 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को उद्यमिता सिखाती हैं।

वह ड्यूक यूनिवर्सिटी के फुक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस इंडिया से एमबीए कर चुकी है और आज इसी के क्षेत्रीय सलाहकार बोर्ड की बोर्ड मेंबर है। बोर्ड मेंबर होने के अलावा नमिता पुणे के यंग प्रेजेसिडेंट्स आर्गेनाईजेशन की सदस्य है।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure pharmaceuticals)

महाराष्ट्र में स्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure pharmaceuticals) कंपनी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी है, जिसके संस्थापक सतीश मेहता है। आज कंपनी की कार्यकारी निर्देशक सतीश मेहता की बेटी नमिता थापर है। यह कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट रखते हैं। आज यह कंपनी भारत में काफी ज़्यादा प्रचलित है।

वैश्विक स्तर पर एमक्योर कंपनी फार्मास्युटिकल्स के निर्माण, विकास और विपणन कर रही है। आज यह कंपनी 70 देशों में उपस्थित है और 10,000 से ज़्यादा लोगों को रोज़गार दे रहे हैं। यह कंपनी सफलता प्राप्त कर चुकी है आज इसका टर्नओवर 750 मिलियन डॉलर (यानी 6000 मिलियन रुपए) है।

नमिता थापर–शार्क टैंक इंडिया (Namita thapar–Shark tank India show)

नमिता थापर बिजनस इंडस्ट्री में सफल बिजनस वूमन के रुप में अपना नाम बना चुकी हैं। नमिता थापर ने 2021 में शार्क टैंक इंडिया शो की शुरुआत भी की थी। भारत की प्रसिद्ध टीवी चैनल, सोनी टीवी पर 20 दिसंबर 2021 में यह शो प्रसारित हुआ था।

नमिता थापर ने इस शो में जज की भूमिका निभाई थी। उनके साथ पीयूष बंसल– लेंसकार्ट. कॉम के फाउंडर और सीईओ, अमन गुप्ता– बोट के फाउंडर और सीएमओ (CMO), सुनील ग्रोवर– भारतपे के एमडी और फाउंडर, अनुपम मिताली–पीपल ग्रुप के सीईओ, ग़ज़ल– ममर्थ (mamearth) के सह संस्थापक और सीईओ तथा विनीता सिंह– शुगर कॉस्मेटिक्स के सीईओ और फाउंडर जज की कुर्सी बैठे थे।

यह शो अमेरिकी कॉरपोरेट रियलिटी शो के आधार पर बनाया गया था। शार्क टैंक इंडिया शो से नमिता थापर को बहुत प्रसिद्धी और सफलता मिली। 

नमिता थापर सोशल मीडिया (Namita thapar social media)

नमिता थापर पब्लिक स्पीकर के रुप में भी जानी जाती है। इनके सोशल मीडिया पर काफी सही मात्रा में फॉलोवर है। देश की अधिकतर जनसंख्या इन्हें जानती है और युवाओं को उद्यमिता की शिक्षा देकर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

नमिता थापर @namitathapar की यूज़र आईडी से इंस्टाग्राम पर 265k फॉलोवर्स है। नमिता था पढ़ने 30 दिसंबर 2001 इसमें अपने एक youtube चैनल की भी शुरुआत की थी जिसका नाम ‘Uncondition Yourself with Namita Thapar’ है।

आज इस चैनल पर 22.5k सब्सक्राइबर है। नमिता इस चैनल पर तो शौक की वीडियोस अपलोड करती है और वह डॉक्टर, रोगियों और प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर वीडियोस बनाती है।

Social mediaUser IDFollowers
Instagram@namitathapar265k फॉलोवर्स
YouTube‘Unconditional Yourself with Namita Thapar’22.5k सब्सक्राइबर

नमिता थापर को प्राप्त पुरस्कार और उपलब्धियाँ 

नमिता थापर जानी-मानी बिजनेस वुमन मानी जाती है और आज उनकी नेट वर्थ करोड़ों रुपयों में है। नमिता थापर को कई पुरस्कारों और उपलब्धियों से सम्मानित किया गया है। इन्हें कई प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट पुरुस्कार मिले हैं। नमिता थापर को प्राप्त पुरस्कार इस प्रकार है:–

  •  इन्हें द इकोनॉमिक टाइम्स ‘40 अंडर फोर्टी’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • नमिता थापर को बार्कलेज हुरून नेक्स्ट जनरल लीडर की मान्यता प्राप्त हुई है।
  • वर्ल्ड वूमन लीडरशिप कांग्रेस सुपर अचीवर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
  • नमिता थापर को इकोनॉमिक टाइम्स 2017 वुमन अहेड लिस्ट में मान्यता प्राप्त हुई।

नमिता भारतीय सरकार की साथ भी काम करती हैं। व्यवसाय करने के अलावा, नमिता सरकारी क्षेत्रों से भी जुडी हुई है। नीति आयोग के ‘महिला उद्यमिता मंच’, ‘डिजिटल स्वास्थ्य कार्य बल’ और चैंपियंस ऑफ चेंज जैसी अलग-अलग सरकारी संस्थाओं से जुड़ी हुई है। 

नमिता से संबंधित कुछ महत्त्व तथ्य

  • नमिता केवल व्यवसाय भी नहीं बल्कि भारतीय सरकार के साथ भी मिलकर काम करती हैं।
  • आज अपने पिता सतीश मेहता की कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure pharmaceuticals) की कार्यकारी निर्देशक है।
  • नमिता ने अपने पिता की कंपनी को वैश्विक स्तर पर सफलता प्राप्त कराई है।
  • प्रसिद्ध भारतीय बैंकर नैना लाल किदवई और बिजनेस टाइकून इंद्रा नूयी को अपना रोल मॉडल मानती हैं।
  • नमिता थापर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बॉलीवुड फिल्म की बहुत ज़्यादा शौकीन है। इसलिए उन्होंने अपने बेटों का नाम, वीर और जय बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ के मुख्य पात्रों के आधार पर रखा था।
  • नमिता थापर का एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर यह टॉक शो के वीडियोस डालती है और इस चैनल पर यह महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में रोगियों, डॉक्टर और विशेषज्ञों से बात करते हुए विडियोस डालती हैं।

Leave a Reply