लीची के फायदे और नुकसान| Benefits and side effects of Lychee in Hindi

  • Post author:
  • Post last modified:11/01/2023
  • Post category:Health
  • Reading time:2 mins read

Lychee Benefits And Side Effects:गर्मियों के दिनों में कई फलों का सेवन किया जाता है जिनके कई फायदे होते हैं। लीची उन ही फायदेमंद फलों में से एक फल है। यह गर्मी का एक महत्त्वपूर्ण फल माना जाता है। यह फल स्वाद में बहुत स्वादिष्ट, मीठा और रसीला होता है।

यह फल दिखने में भी बहुत सुंदर और आकर्षक होता है। इसका पौधा पहली बार चीन देश में लगाया गया था। आज चीन को इस फल की खेती करते हुए 4000 वर्षों से भी अधिक समय हो गया है। मुख्य रूप से गर्मियों में लीची बाजारों में आती है। आज केवल कुछ देशों में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इस फल को उगाया जाता है।

लेकिन लीची का उत्पादन केवल कुछ ही देशों में जैसे भारत, दक्षिणपूर्व एशिया, चीन आदि देशों में किया जाता है। भारत देश के बिहार राज्य में लीची का सबसे ज़्यादा उत्पादन किया जाता है। भारत के अन्य राज्यों जैसे झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, त्रिपुरा और उत्तराखंड आदि में भी लीची का उत्पादन किया जाता है।

यह फल की खुशबू बहुत अच्छी होती है जिसकी वजह से इसे कॉकटेल व व्यंजनों जैसी चीजों को सुगंधित बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

लीची शरीर से संबंधित परेशानियों के निवारण के लिए एक लाभदायक फल साबित होगा। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों के लिए लीची का सेवन किया जा सकता है। अधिकतर लोगों का मानना है लीची पानी का अच्छा स्त्रोत है। लीची में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे राइबोफ्लेविन, विटामिन–b6, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, मैग्निज, मैग्निशियम आदि। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं।

हम जानते हैं शरीर में इम्यूनिटी का मज़बूत होना बहुत जरूरी होता है और इम्युनिटी यदि मज़बूत रहे तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और कोरोना वायरस जैसी संक्रमित बीमारियों का आसानी से सामना किया जा सकता है। लीची फल में इम्युनिटी मज़बूत करने की शक्ति विद्यमान है। यह त्वचा को मुलायम और सुंदर बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा लीची के पाचन से संबंधित भी कई फायदे हैं। किसी भी चीज के फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं इसी प्रकार लीची के भी कुछ नुकसान भी हैं जो हम इस पोस्ट में बताएंगे।

लीची के फायदे

लीची के फायदे निम्नलिखित है:–

इम्यूनिटी को मज़बूती

आज के समय में बाहर के खाने का सेवन करने से और सेहत पर ध्यान न देने के कारण इम्यूनिटी कमज़ोर होने की समस्या देखने को मिलती है। कोरोना वायरस जैसी बीमारियों व कई अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मज़बूत होना बहुत ज़रूरी है। लीची में कई ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो इम्युनिटी की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद है। वह तत्त्व विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, फोलेट, राइबोफ्लेविन, नियासिन आदि है। यह सभी लीची में भरपूर मात्रा में पाई जाते हैं। इसलिए लीची के सेवन से इम्युनिटी को मज़बूत किया जा सकता है। 

डिहाइड्रेशन की समस्या का समाधान

गर्मियों में डीहाइड्रशन की समस्या आम है। सभी इस समस्या से परेशान होते हैं इसके समाधान के लिए वह नए नए तरीके भी खोजते हैं लेकीन कुछ लोग यह नही जानते कि लीची के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या का समाधान किया जा सकता है। दरअसल लीची में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसके सेवन से हमे डिहाइड्रेशन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 

पाचन तंदूरूस्त 

हमारे खानपान के कारण और जीवन शैली के कारण हमें पाचन संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकतर लोग पाचन संबंधित समस्याओं से परेशान है, जैसे किसी को गैस की समस्या, कब्ज की समस्या, दस्त जा पेट दर्द आदि समस्याएं। लीची में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। लीची से पाचन को स्वस्थ बनाया जा सकता है और पाचन संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है। यह पाचन को तंदुरुस्त बनाने में काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं इसके सेवन से उल्टी, कब्ज और दस्त की समस्या का भी समाधान किया जा सकता है।

त्वचा के लिए लाभदायक–

आजकल हम सोचा से संबंधित सही परेशानियों का सामना करते हैं जैसे दाने होना, त्वचा सूखी होना और ऑयली स्किन आदि। इन समस्याओं की समाधान से लिए हम कई कैमिकल प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जो हमारी त्वचा को कुछ समय के लिए ठीक कर देते हैं लेकिन आगे चलकर यह बहुत नुकसान करते हैं। इसलिए ऐसे प्रोडक्ट का प्रयोग बिना डॉक्टर की सलाह के ना करें। लेकिन त्वचा को बेहतर बनाने का घरेलू उपाय भी है। लीची में एंटी ऑक्सीडेंट काफ़ी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा से संबंधित सभी परेशानियों का समाधान कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को सुंदर भी बनाते हैं। सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को होने वाले खतरों से भी लीची बचाती है।

आंखों के लिए फायदेमंद–

मोतियाबिंद आजकल आम समस्या हो चुके हैं एक दृश्य हानि है जो आंखों के लैंस के धुंधले होने से होता है। मोतियाबिंद के समाधान के लिए कई अध्ययन किए गए और एक अध्ययन से पता चला कि लीची के सेवन से मोतियाबिंद को रोका जा सकता है। इसमें फैटोकेमिकल पाए जाते हैं जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीनाईप्लास्टिक का गुण पाया जाता है। लीची के सेवन से कोशिकाओं की वृद्धि को रोका जा सकता है। इससे मोतियाबिंद की समस्या का समाधान किया जा सकता है।

कैंसर से बचाव–

लीची में पॉलीफेनोलोलिक और प्रोएथोकाईनाईडीन यौगिक शामिल होते हैं जो विटामिन सी से ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। लीची का प्रयोग भी कैंसर से होने वाले खतरो से बचने के लिए किया जा सकता है। 

हार्ट अटैक से बचाव–

हृदय रोग होना खतरे से खाली नही। यह रोग एक अटैक से रोगी की जान ले लेता है। लीची में पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है जिससे ह्रदय गति और खून की चाल भी नियंत्रित हो जाती हैं। इसके माध्यम से हार्ट अटैक की खतरे की संभावना कम हो जाती हैं। लीची का सेवन आपके हृदय के लिए भी फायदेमंद है।

लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण

लीची लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करती है। क्योंकि इसमें कॉपर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो लाल रक्त कोशिकाओं को निर्माण करने का काम करता है।

लीची के नुकसान

यदि किसी चीज के कई फायदे होते हैं तो उसके कुछ नुकसान भी होते हैं। इसी प्रकार लीची के फायदे होने के साथ-साथ नुकसान भी है।

मोटापा–

लीची बहुत स्वादिष्ट और सुंदर फल है इसके सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है और आप मोटापा का सामना करेंगे क्योंकि इसमें चीनी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो शरीर को मोटा करती है।

गठिया–

लीची का एक नियमित मात्रा में सेवन करने से आपको बहुत फायदे हैं लेकिन यदि इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो आपको अर्थराइटिस की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसमें चीनी और कैलोरी की अधिक मात्रा होती है जो गठिया के रोगियों के लिए नुकसानदायक है।

गले में खराश–

यदि आप लीची का सेवन करते हैं और आपको गले में खराश होने लगती है तो आप इसका सेवन न करे। लीची की तासीर गरम होती है। इसके सेवन से आपको गले में दर्द, खराश या गला खराब हो सकता है।

By Bhawna

Leave a Reply