Kale क्या है? काले के अनोखे फायदे, उपयोग और नुकसान | Benefits of kale in hindi

  • Post author:
  • Post last modified:23/12/2022
  • Post category:Health
  • Reading time:2 mins read

Kale क्या है? केल (काले) के अनोखे फायदे, उपयोग और नुकसान. Benefits of kale in hindi, Use of Kale in Hindi, What is kale vegetable in Hindi

भारत में लगभग 70% जनसंख्या मांसाहारी है और 30% शाकाहारी है। शाकाहारी लोगों के लिए कई तरह की हरी सब्जियां बाजार में मौजूद है। हमने पालक, पत्ता गोभी, करेला, भिंडी, गाजर जैसी आम सब्जियों के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन बाजार में कई ऐसी सब्जियां भी मौजूद है जिनके बारे में हमने कभी नहीं सुना और वह सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद है।

इन सब्जियों में से एक सब्जी है काले। अधिकतर लोग इसके बारे में नहीं जानते और न ही इसके फायदे जानते। हम इस लेख में ‘काले क्या है तथा इसके क्या फायदे हैं’। इसी के बारे में बताएंगे।

काले (kale) क्या है?

काले एक पत्तेदार सब्जी है। यह केवल हरे ही नहीं बल्कि बैंगनी रंग में भी होती है। काले का वनस्पति नाम ब्रैसिका ओलेरासिया (Brassica Oleracea) हैं। यह ब्रॉकली, पत्ता गोभी तथा फूल गोभी के परिवार का ही है इसलिए इसे पत्तेदार सब्जियों की श्रेणी में रखा गया है।

इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह पत्तेदार सब्जी है तो इसके कई फायदे होते हैं। जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे। काले की पौधे पर दूसरे साल में पीले रंग के फूल आते हैं जो शरीर के हर अंग के लिए और शरीर संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद होते हैं।

काले के स्वस्थ्य संबंधी फ़ायदे

जैसा कि बताया गया काले एक पत्तेदार सब्जी है। जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनसे शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके फायदे निम्नलिखित हैं:–

मोटापे पर नियंत्रण

विश्व भर में सभी बढ़ते मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापे की समस्या के समाधान के लिए व्यक्ति प्रयास भी करता है लेकिन वह मोटापे को कम करने में असफल है। सही तरीके की डाइट लेने की वजह से मोटापा बढ़ता है। मोटापा कई तरह की बीमारियो को आमंत्रण देता है।

खानपान में लोगों को हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। काले भी काफी फायदेमंद हरी पत्तेदार सब्जी है। काले को लो कैलोरी फूड माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं– विटामिन-ए, विटामिन-के, विटामिन- सी व फोलेट आदि।

इसमें डाइट्री फाइबर होता है जो मोटापे से बचने में मदद करता है। काले को सुपर फुड भी कहा जाता है। यह मोटापे से बचाव के स्त्रोत के रूप में लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

पाचन क्रिया संबंधित समस्याओं का समाधान

आजकल पाचन क्रिया से संबंधित समस्याएं आम हो चुकी है। बाहर के खानपान की चीजों के सेवन करने के कारण पाचन क्रिया संबंधित समस्याएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। काले में फाइबर पोषक तत्व पाया जाता है जो पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है। फाइबर पाचन क्रिया संबंधी समस्याओं और कब्ज़ दूर करने में मदद करता है।

मधुमेह (Diabeties) से बचाव

विश्वभर में लोग डायबिटीस से परेशान है। यह सबसे बडी समस्या बन चुका है। यह एक गंभीर बीमारी है इससे ग्रसित लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आप इस बीमारी से बचाव के लिए काले सब्जी का प्रयोग कर सकते हैं। यह एंटी–डायबिटीज गुण से समृद्ध है। यह गुणकारी खाद्य पदार्थ है जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है और मधुमेह (डायबिटीज) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव मैं मदद करता है।

डिप्रेशन समस्या के लिए फायदेमंद

जैसा कि हम जानते हैं डिप्रेशन आजकल दुनिया की सबसे आम व बड़ी समस्या बन चुका है। जिसे देखो वह डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा डिप्रेशन समस्या से ग्रसित है। आजकल भाग दौड़ की जिंदगी के कारण लोगों में तनाव बहुत बढ़ चुका है।

हम खानपान में काले की सब्जी का सेवन कर डिप्रेशन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह एंटी डिप्रेसेंट गुण से समृद्ध है। जो आपके तनाव को कम कर डिप्रेशन से छुटकारा दिला सकता है।

हृदय रोग के जोखिम से बचाव

आजकल जीवन में इतनी भाग दौड़ लगी हुई है कि व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल जाता है। व्यक्ति अपने ह्रदय की सेहत पर ध्यान नहीं देता।हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है।

हम ह्रदय स्वस्थ रखने के लिए काले की सब्जी का सेवन कर सकते हैं और जिन्हें ह्रदय रोग है वह इसके सेवन से बीमारी से बचाव कर सकते हैं। काले का जूस कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय रोग के जोखिम से काफी हद तक बचाव करता है।

इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे

काले एक पत्तेदार सब्जी है जो कई तरह के पोषक तत्व अपने अंदर समाए हुए हैं। इसमें विटामिन ए, सी, के, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती, आंखों की रोशनी, त्वचा संबंधी परेशानियों और कैंसर जैसी भयानक बीमारियों में फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

यहां तक कि यह शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। इसका एंटी–इफ्लेमेटरी गुण आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह आंखों की सूजन की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। काले कैंसर से बचाव के लिए भी फायदेमंद है। हमें अपने खानपान में हरी पत्तेदार सब्जी को शामिल कर शरीर संबंधित समस्याओं से बचाव करना चाहिए।

Leave a Reply